बेगुसराय सामूहिक ब्लातकार कांड के दोषियों को स्पीडी ट्रायल से सजा देने की मांग पर निकाला विरोध मार्च

समस्तीपुर। बेगुसराय सामूहिक ब्लातकार कांड के खिलाफ अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) ने विरोध मार्च निकालकर स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषियों को सजा देने, पीड़ित को 25-25 लाख रुपये मुआवजा देने, बढ़ते हत्या-अपराध, नफरत, हिंसा और फासीवादी हमले पर रोक लगाने आदि की मांग सरकार से की। समस्तीपुर शहर में रविवार को महिलाओं ने ऐपवा राज्य सचिव शशि यादव, जेएनयू की पूर्व नेत्री सह ऐपवा नेत्री राधिका मेनन, जिला अध्यक्ष बंदना सिंह के नेतृत्व में स्टेडियम गोलंबर से जुलूस निकालकर समाहरणालय, प्रधान डाकघर, औभरब्रीज चौराहा समेत मुख्यालय का भ्रमण करते हुए जुलूस पुनः स्टेडियम गोलंबर पर पहुंचकर जुलूस सभा में तब्दील हो गया।
सभा को संबोधित करते हुए ऐपवा राज्य सचिव शशि यादव बेगूसराय में 2 बच्चियों के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना की तीखी निंदा करते हुए घटना को अंजाम देने वाले बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को तत्काल गिरफ्तार करने की सरकार से मांग किया है। उन्होंने कहा है कि बच्चियां बुरी तरह घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। बच्चियों के बेहतर इलाज का इंतजाम किया जाना जरूरी है। चार अभियुक्तों में से पुलिस ने अभी सिर्फ दो को गिरफ्तार किया है।
सभा की अध्यक्षता ऐपवा जिला अध्यक्ष बंदना सिंह ने किया। मनीषा कुमारी, तरन्नुम फैजी, जानबी कुमारी, प्रिति कुमारी, सुनील कुमार, लोकेश राज, मो फरमान, दीपक यदुवंशी, राजू कुमार झा, रविरंजन कुमार समेत माले के सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, अनील चौधरी, प्रो० उमेश कुमार, आदि ने सभा को संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *