समस्तीपुर। समस्तीपुर में आर्ट ऑफ लिविंग समस्तीपुर के द्वारा आर्ट ऑफ लिविंग के सेंटर पर तीन दिवसीय डीएसएन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बिहार राज्य के कई जिलों के प्रतिभागी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से जमशेदपुर से आए नवीन चौरसिया के द्वारा पद्म साधना, ध्यान, श्वास की प्रक्रिया और सामुहिक अभ्यासों से शक्तिशाली मिश्रण से डीएसएन कार्यक्रम के प्रतिभागियों की शारीरिक और मानसिक कमजोरियों को दूर करने की जानकारी दी गयी। साथ ही सभी तरह के रुकावटों को दूर कर परिवार, समाज और देश की ताकत बनने की ओर प्रेरित किया जाता है, ताकि वह बेहतर नागरिक बन सके। यह कार्यक्रम सोमवार तक चलेगा। मौके पर अखिलेश कुमार, अनिल कुमार राय, किरण कुमारी, शेखर पांडेय, पुर्णेंदु ठाकुर, रंजन, विशाल, शिव, रंजीत और अन्य जिलों से आए प्रशिक्षण उपस्थित थे।







