समस्तीपुर में चमकी के साथ एईएस, जेई को लेकर अलर्ट, कर्मियों को मिली ट्रेनिंग

समस्तीपुर। स्वास्थ्य विभाग में चमकी, एईएस व जेई से निपटने को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है। इसको लेकर सदर अस्पताल परिसर में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण में प्रत्येक पीएचसी के तीन-तीन स्वास्थ्य कर्मी के अलावे बीसीएम, एचई, सीएचओ, आशा को भी प्रशिक्षण देते हुए जिम्मेदारी तय की गयी है। इसमे रोगों की पहचान, निदान आदि के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही लोगो को जागरूक करने को कहा गया। डीएमओ डॉ. विजय कुमार के निर्देश पर यह प्रशिक्षण संतोष कुमार के द्वारा दिया गया। जिला स्तरीय प्रशिक्षण में इन कर्मियों को बतौर मास्टर ट्रेनर के रुप में प्रशिक्षित किया गया है, जो अपने-अपने प्रखंडों में सभी आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी सेविका व एसएचजी के सदस्यों को चमकी, एईएस व जेई के बारे में जानकारी देते हुए जागरुक करेंगे। इस दौरान रोगों के लक्षण, क्या करें, क्या ना करें, रोगी का सही समय पर इलाज, एंबुलेंस की व्यवस्था आदि की जानकारी दी जानी है।

मस्तिष्क ज्वर के लक्षण :- सिरदर्द, तेज बुखार आना, अर्द्ध चेतना एवं मरीज की पहचानने की क्षमता कम होना, भ्रम की स्थिति में होना, बच्चे को बेहोश होना, शरीर में चमकी होना अथवा हाथ पैर में थरथराहट होना। पूरे शरीर या किसी खास अंग में लकख मार देना या हाथ पैर का अकड़ जाना या फिर बच्चे की शारीरिक व मानसिक संतुलन ठीक नहीं होना। ऐसी स्थित होने पर अभिभाव को तत्काल आशा, एएनएम या नजदीकी अस्पताल से संपर्क करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *