समस्तीपुर/खानपुर। प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में शनिवार को होली एवं शबे बरात शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर प्रशाशन एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गयी इसकीसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी गौरी कुमारी ने की। जबकी संचालन अंचलाधिकारी रंजन कुमार दिवाकर ने किया।
प्रखण्ड के सभी पंचायतों से आए जनप्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बीडीओ गौरी कुमारी ने कहा कि होली एवं शवे बरात भयमुक्त वातावरण में शांति एवं सौहार्दय के साथ मनाएं।

अंचलाधिकारी रंजन कुमार दिवाकर ने कहा कि आपसी भईचारे का मिसाल है होली। अतःसरकारी नियमो के पालन के साथ मिलजुल कर होली का पर्व मनाएं। थानाध्यक्ष बिपिन कुमार ने कहा कि होली के दौरान अगर कोई उपद्रवी कानून तोड़ा तो उसे बक्सा नहीं जाएगा। इस कार्य के लिए उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपेक्षित सहयोग मांगें।
मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामनारायण सिंह, जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह, मुखिया अरुण कुमार सिंह, विनोद कुमार, सरपंच प्रोफेसर चंद्रशेखर सिंह, प्रतिनिधि रविंद्र कुमार राय, अशोक पासवान, चंद्रशेखर राय, मोहम्मद कलम खान, मनोज कुमार सिंह, उमेश सिंह, संजीव कुमार सिंह, शिक्षक लाल बाबू, महेश्वर राम, ललित कुमार सहनी, परवेज आलम, अजय कुमार सिंह, मोहम्मद शमीम आदि सहित दर्जनों जनप्रतिनिधियों उपस्थित रहे।







