समस्तीपुर। होली को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी शुरू कर दी है। इस कड़ी में पिछले दो दिनों में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दो दर्जन से अधिक विभिन्न दूकानों में छापेमारी कर जांच की। साथ ही विभिन्न समाग्रियों का सैंपल एकत्रित किया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी (एफएसओ) तपेश्वरी प्रसाद सिंह ने बताया कि समस्तीपुर शहर में आधा दर्जन से अधिक मिठाई दुकानों में जांच कर सैम्पल जब्त की है। इसके अलावे मुसरीघरारी, ताजपुर व कल्याणपुर क्षेत्रों में कई दूकानों में जांच पड़ताल की गयी है। FSO ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद कारवाई की जाएगी। पिछले वर्ष की जांच रिपोर्ट में तीन मॉल सहित पांच दूकानों में गड़बड़ी पायी गयी। इन सभी दूकानों को नोटिस दिया गया है। अब इनके विरुद्ध एफआईआर की कारवाई की जाएगी। जबकि विभूतिपुर में एक दूकान को 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना की राशि नही देने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
बतादे कि होली या अन्य पर्व के आते ही मिठाई, पनीर, खोआ, तेल, मसाला आदि में मिलावटी कर सामग्री को धड़ल्ले से बेची जाती है।








