समस्तीपुर। समस्तीपुर ई-किसान भवन में अनुदानित दर पर गरमा फसल के लिए मूंग का बीज वितरण किया गया। कृषि समन्यवक मनीष रंजन ने बताया कि बीज लेने के लिए किसानों को सबसे पहले ऑनलाईन आवेदन कराना पड़ता है। इसके बाद ऑन- लाईन आनेवाले आवेदकों का कृषि समन्वयक, बीएओ और जिला कृर्षि पदाधिकारी सत्यापन करते हैं। इस प्रक्रिया के बाद किसानों के पंजीकृत मोबाइल पर एक डिमांड नम्बर भेजी जाती है। किसान के द्वारा डिमांड नम्बर दिखाकर गरमा फसल की बीज रियायती दर पर खरीद करते हैं। कृषि समन्वयक मनीष रंजन ने बताया कि बीज का वितरण 80 प्रतिशत अनुदानित दर पर किया जा रहा है।







