समस्तीपुर में बिहार ग्रामीण बैंक में भीषण डाका, चार अपराधी लूट गए लगभग 10 लाख

समस्तीपुर। दूरबीन न्यूज। समस्तीपुर जिले में दिन दहाड़े भीषण बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया गया। जिले के उजियारपुर थाना के शंकर चौक स्थित बिहार ग्रामीण बैंक के चाँदचौर शाखा में बुधवार की सुबह चार बदमाशों ने बैंक में घुसकर लगभग 10 लाख रुपये लूट लिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया। दलसिंहसराय डीएसपी दिनेश पांडेय घटना स्थल पर पहुच मामले की जांच में जुट गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह लगभग साढ़े 10 बजे बाइक सवार चार बदमाश बैंक में पहुच कर बैंक कर्मियों को पिस्टल के बल पर बंधक बना लिया। फिर रुपये लूटकर सभी अपराधी मुसरीघरारी की ओर फ़रार हो गया। एनएच 28 पर दिन दहाड़े बैंक लूट की घटना से हड़कंप मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *