समस्तीपुर/ पूसा। दूरबीन न्यूज। समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि का 3रा दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान भारत सरकार के केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा विश्विद्यालय परीसर में 100 फुट ऊंचाई के तिरंगा झंडा का झंडोत्तोलन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि एक छात्र का शिक्षक, संस्था और माता पिता के प्रति एक अलग धर्म होता है, जिसका उसे पालन करना चाहिए। इसके उल्लंघन से आगे का प्रगति का रास्ता रूक जाता है। जो अपने धर्म का पालन करेगा उसकी प्रगति कोई नहीं रोक सकता। हमेशा अपने जीवन मे वो बढ़ता ही जाता है।

उन्होंने कहा कि छात्रों के लिए स्कूल व कॉलेज का वार्षिकोत्सव हो या दीक्षांत समारोह, यह क्षण जो होता है वो बेहद खुशी का होता है। अगर किसान मेहनत नहीं करेंगे तो किसी का पेट भरने का उपाय नहीं होगा। जिस तरह सेना के जवान माइनस डिग्री में भी सीमा पर देश की सुरक्षा के लिए दुश्मन से लड़ते हैं, उसी तरह देश के किसान भी अपने धर्म का पालन करते हुए खेत में मेहनत करते हैं।

उन्होंने कहा कि किसान मेहनत नहीं करेंगे तो किसी का पेट भरने का उपाय नहीं होगा। जिस तरह सेना के जवान माइनस डिग्री में भी सीमा पर देश की सुरक्षा के लिए दुश्मन से लड़ते हैं, उसी तरह देश के किसान भी अपने धर्म का पालन करते हुए खेत में मेहनत करते हैं। भारत कृषि प्रधान देश कहा जाता है। इस क्षेत्र को ताकत में बदलनी होगी। इसके लिए सरकार पूरी तरह प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि धर्म शब्द की नये सिरे से व्याख्या भी की। संबोधन के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री ने कृषि के क्षेत्र में परंपरागत खेती की जगहनये नये तकनीक को अपनाने की अपील भी की। उन्होंने कहा अभी नई तकनीक का ही युग है। जैसे जैसे कृषि के क्षेत्र में बढ़ोतरी होगी, वैसे ही तकनीक बढ़ेगा, गांव में ही युवाओं को रोजगार बढ़ेगा।

दीक्षांत समारोह में केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि जिन छात्र व छात्राओं ने डिग्री हासिल की है, उनकी एक पारी समाप्त होने के बाद दूसरी पारी शुरू होने वाली है। देश में अब ड्रोन से भी खेती की जा रही है। आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. हिमांशु पाठक ने मेडल व डिग्री लेने वाले छात्र व छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें देश व समाज के लिए काम करने की अपील की। जिससे उनकी शिक्षा की सार्थकता हो सके। समारोह के शुरुआती दौड़ में ही विवि के कुलपति डॉ. पीएस पांडेय ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। समारोह का संचालन विवि के कुलसचिव डॉ. मृत्युंजय कुमार ने किया। समारोह में समस्तीपुर सांसद प्रिंसराज, मुजफ्फरपुर सांसद अजय निषाद, वैशाली की सांसद वीणा देवी, मधुबनी के सांसद रामप्रीत मंडल के अलावे विश्व विद्यालय के सभी अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।







