समस्तीपुर के 4.61 लाख पेंशनधारियों के खाते में भेजे गए 50.79 करोड़ रुपये

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। मुख्यमंत्री द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मंगलवार को समस्तीपुर जिले के 4,61,799 पेंशनधारियों के बैंक खातों में 50 करोड़ 79 लाख 78 हजार 900 रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई। अक्टूबर 2026 की पेंशन राशि बढ़ी हुई दर 1,100 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से लाभुकों को भेजी गई।

जिले में छह सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत लाभुकों को इसका लाभ मिला। इनमें प्रधानमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना के 86,626, प्रधानमंत्री विधवा पेंशन योजना के 27,633, प्रधानमंत्री दिव्यांगजन पेंशन योजना के 3,324, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के 2,30,627, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 42,355 और बिहार निःशक्तता पेंशन योजना के 71,234 लाभुक शामिल हैं।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुआ कार्यक्रम का प्रसारण

पेंशन राशि हस्तांतरण के अवसर पर जिला स्तर पर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा राज्य के लाभुकों के खातों में पेंशन राशि अंतरित करने की प्रक्रिया संपन्न की गई। कार्यक्रम में जिले के संबंधित पदाधिकारी और पेंशनधारी भी शामिल हुए।

जीवन प्रमाणीकरण और आधार सीडिंग कराने की अपील

जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने सभी पेंशनधारियों से अपना जीवन प्रमाणीकरण (लाइफ सर्टिफिकेशन) और आधार सीडिंग अनिवार्य रूप से कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि इन प्रक्रियाओं को पूरा कराने से पेंशन का नियमित भुगतान सुनिश्चित होगा और राशि मिलने में किसी तरह की बाधा नहीं आएगी।

कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, आईसीडीएस, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी और पेंशनधारी उपस्थित रहे।

*भगवानपुर देसुआ में धान फसल कटनी प्रयोग, प्रति हेक्टेयर 36.62 क्विंटल उपज का अनुमान – Doorbeen News*

भगवानपुर देसुआ में धान फसल कटनी प्रयोग, प्रति हेक्टेयर 36.62 क्विंटल उपज का अनुमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *