व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार के नेतृत्व में छठ पूजा को देखते हुए प्रमुख छठ घाटों का व्यापक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मगरदही घाट, पुरानी दुर्गा स्थान घाट, मोक्ष धाम घाट, धोबी घाट, कोठी घाट सहित अन्य सभी घाटों का जायजा लिया गया।
इस अवसर पर नगर आयुक्त, उपनगर आयुक्त, स्वच्छता समिति एवं एनडीआरएफ की टीम भी मौजूद रही। अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों और टीमों को छठ पूजा के दौरान साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी, पीने के पानी, शौचालय, बैरिकेडिंग, भीड़ प्रबंधन, आपातकालीन रेस्क्यू और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के विशेष दिशानिर्देश दिए।


एनडीआरएफ की टीम को आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने तथा घाटों पर रेस्क्यू उपकरण और गोताखोरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा प्राथमिकता है, किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
संबंधित अधिकारियों को घाटों पर निरंतर निगरानी रखने और आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण से छठ पूजा की प्रशासनिक तैयारियों में तेजी आई है।


*भाकपा-माले ने उजियारपुर के दिवंगत नेता फूलेद्र प्रसाद सिंह के स्मृति में संकल्प सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दिया – Doorbeen News*








