रबी फसलों की उन्नत खेती के लिए किसानों को दी गई जानकारी, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने पर जोर

व्हाट्सएप से जुड़ने क्लीक करे

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर जिले में बुधवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर सभागार, बारह पत्थर में रबी कर्मशाला सह अंतरराष्ट्रीय महिला किसान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा, नगर आयुक्त गौतम कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. सुमित सौरभ एवं आत्मा के परियोजना निदेशक ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को आगामी रबी मौसम में होने वाली फसलों की जानकारी देना और कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराना था। इस दौरान महिला किसानों की भागीदारी भी रही।

रबी फसलों और कृषि योजनाओं की दी गई जानकारी

कर्मशाला में कृषि विभाग के अधिकारियों और वैज्ञानिकों ने रबी मौसम की खेती से संबंधित जानकारी साझा की। किसानों को विभागीय योजनाओं के बारे में बताया गया, ताकि वे उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाकर खेती को बेहतर बना सकें।

कार्यक्रम में जिला उद्यान पदाधिकारी डॉ. तारिक असलम, जिला पशु6पालन पदाधिकारी, उप निदेशक कृषि अभियंत्रण सुरेंद्र भारती, सहायक निदेशक शष्य संतोष कुमार, सहायक निदेशक पौधा संरक्षण राजीव कुमार रजक, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी रवि रंजन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कृषि वैज्ञानिकों के साथ महिला किसानों ने भी लिया भाग

कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र बिरौली के वरीय वैज्ञानिक डॉ. सुमित कुमार, डॉ. भारती उपाध्याय और कृषि विज्ञान केंद्र लादा के डॉ. जोगेंद्र शोरन सहित कृषि विशेषज्ञ शामिल हुए।

इसके अलावा सभी प्रखंडों के प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, किसान सलाहकार एवं महिला किसानों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का मंच संचालन ताजपुर के सहायक तकनीकी प्रबंधक मारुत नंदन शुक्ला ने किया।

*नवरात्र के पांचवें दिन स्कंदमाता की आराधना से भक्तिमय हुआ समस्तीपुर, मंदिरों में गूंजे माता के जयकारे – Doorbeen News*

नवरात्र के पांचवें दिन स्कंदमाता की आराधना से भक्तिमय हुआ समस्तीपुर, मंदिरों में गूंजे माता के जयकारे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *