व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत जाखर धरमपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जाखर बिशनपुर का गुरुवार को बीडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। जिसमें बीडीओ ने विद्यालय परिसर की साफ सफाई, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, एचएम प्रकोष्ठ एवं वर्ग 1 से लेकर 8 तक के प्रत्येक वर्ग कक्ष में जाकर बारीकी से विद्यालय का निरीक्षण किया। विद्यालय जांच के दौरान कुव्यवस्थाओं को देख बिफरे बीडीओ।
बीडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षिका के गायब रहने की शिकायत की जांच में ढेर सारी खामियां पाई गई। घटिया मध्याह्न भोजन देखकर बीडीओ ने एचएम को दिया अल्टीमेटम दिया। इस दौरान छात्र-छात्रा, शिक्षक, शिक्षिका एवं एचएम से भी जानकारी लिया। बीडीओ ने कहा कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय जाखर बिशनपुर में एक शिक्षिका मनीषा देवी के खिलाफ लगातार शिकायत मिल रही थी।


वह शिक्षिका महीना में एक से 2 बार विद्यालय आती है। इसको लेकर गुरुवार को विद्यालय का निरीक्षण किया गया। बीडीओ ने कहा कि शिक्षिका मनीषा देवी के द्वारा घर से ही अटेंडेंस बना लिया जाता है। जांच के समय आज एचएम द्वारा आकस्मिक अवकाश लिख दिया गया था। लेकिन संबंधित शिक्षिका का कोई एप्लीकेशन नहीं था। जांच के समय तक ई-शिक्षकोष पर भी एप्लीकेशन नहीं था।
बीडीओ ने कहा कि मध्याह्न भोजन की स्थिति काफी दयनीय थी। कक्षा 1 से 8 तक में मात्र 52 छात्र छात्राएँ भौतिक रुप से उपस्थित पाए गए। उन्होंने कहा कि एचएम अशोक कुमार के द्वारा अटेंडेंस रजिस्टर एवं एमडीएम रजिस्टर भी नहीं दिखाया गया। अराजकता की स्थिति यह थी कि लगभग 1:30 बजे विद्यालय के निरीक्षण क्रम में छात्र छात्राओं की उपस्थिति पंजी पर दर्ज नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि गैस पर खाना नहीं बनाकर चूल्हा पर खाना बन रहा था।


क्लास रूम में जाने के बाद पता चला कि शिक्षिका मनीषा देवी 15 दिन पहले आई थी। छात्र-छात्राओं के द्वारा बताया गया, 15 दिन पर एक बार आती हैं। बीडीओ ने कहा कि शिक्षिका मनीषा देवी उसी गांव की है, कक्षा 3 कक्षा 4 कक्षा 8 में जाकर पता किया तो छात्र-छात्राओं ने बताया कि मनीषा देवी 15 दिन पहले आई थी तो कई छात्र-छात्रा ने बताया कि 20 दिन पहले आई थी। विद्यालय में साफ सफाई की स्थिति ब्द से बदतर पाया गया।
बीडीओ ने कहा कि एचएम अशोक कुमार भी इन डिसिप्लिन तरह बिहेवियर कर रहा था। बीडीओ ने कहा कि एचएम के द्वारा कोई भी स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया, उन्होंने कहा कि बीईओ को फोन के माध्यम से इसकी जानकारी दी गई है। उनको बताया गया है कि विद्यालय में कई तरह का समस्या है। बीडीओ ने कहा कि बीईओ और विद्यालय के एचएम को शुक्रवार को बुलाया गया है। एचएम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



*मतदाता सूची अद्यतन को लेकर बीएलओ को दिए गए आवश्यक निर्देश, सभी बूथों पर विशेष शिविर आयोजित – Doorbeen News*
मतदाता सूची अद्यतन को लेकर बीएलओ को दिए गए आवश्यक निर्देश, सभी बूथों पर विशेष शिविर आयोजित





