व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा संचालित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम( आरबीएसके )को शिक्षा विभाग और राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार के सहयोग से पीएससी समस्तीपुर के डॉ. अनिल कुमार के नेतृत्व में मध्य विद्यालय बेला पचरुखी में बाल जांच शिविर का आयोजन किया गया।


पूछने पर प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने कहा कि 06 से 18 वर्ष आयु वर्ग के छात्र छात्राओं को स्क्रीनिंग टूल एवं रेफरल कार्ड के माध्यम से जन्म के समय के दोष, बीमारी, बाल क्षय रोग, एनीमिया, किशोरावस्था संबंधी बीमारी की जांच की गई एवं उचित परामर्श दिया गया।
इस अवसर पर इच्छुक छात्र छात्राओं का ब्लड सैंपल प्राप्त कर होमोग्लोबिन व एनीमिया का टेस्ट भी किया गया। मौके पर मेडिकल टीम में फार्मासिस्ट निरंजन कुमार एवं एएनएम पूजा कुमारी, विद्यालय के शिक्षक विमला कुमारी, खुशबू राय, विनय सिंह आदि ने सहयोग किया।


*नशा मुक्ति एवं विकसित भारत पर नुक्कड़ नाटक में रसलपुर विद्यालय की टीम को मिला दूसरा स्थान – Doorbeen News*
नशा मुक्ति एवं विकसित भारत पर नुक्कड़ नाटक में रसलपुर विद्यालय की टीम को मिला दूसरा स्थान









One Comment