सदर अस्पताल समस्तीपुर में शुरू हुई आईसीयू सेवा 

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: मुख्यमंत्री  सम्राट चौधरी द्वारा 22 जुलाई 2026 को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) का शुभारंभ सदर अस्पताल समस्तीपुर में किया गया। इस मौके पर सदर अस्पताल के कार्यक्रम स्थल में जिला पदाधिकारी  रोशन कुशवाहा द्वारा उपस्थित होकर आईसीयू सेवा का शुभारंभ किया गया।

उक्त आईसीयू व्यवस्था से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा, विशेष चिकित्सा, गहन निगरानी और 24 घंटे जीवन रक्षक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वर्तमान में 4 आईसीयू बेड और 4 वेंटीलेटर 4 कार्डियक मॉनिटर 04 इंन्फूज़न पंप 01 ई.सी.जी. मशीन . 01 सक्शन मशीन . O2 कंसन्ट्रेटर , थ्रोमोमीटर. बी. पी. मशीन .01 स्थेटोस्कोप 01 बाई पैप. शुगर मशीन, 01 सी पेप मशीन 02 एम्बु बैग इत्यादि की सुविधा सदर अस्पताल समस्तीपुर के आईसीयू में उपलब्ध है।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में समस्तीपुर जिले के लिए यह मिल का पत्थर साबित होगा। जिसका उद्देश मरीजों की गंभीर स्थिति पर लगातार नज़र रखना और उन्हें जीवन का खतरा होने पर बचाने से है।
इस मौके पर सिविल सर्जन समस्तीपुर, उपाधीक्षक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला लेखा प्रबंधक, जिला एपिडेमियोलॉजीस्ट, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक, जिला मूल्यांकन एवं अनुश्रवण पदाधिकारी, जिला सलाहकार गुणवत्ता यकीन, अस्पताल प्रबंधक सहित सभी स्वास्थ्य कर्मी और मीडियाकर्मी उपस्थित हुए।

*25 वर्षीय युवक ने की बच्ची के साथ घिनौनी हरकत! आरोपी निकला पिता का दोस्त! – Doorbeen News*

25 वर्षीय युवक ने की बच्ची के साथ घिनौनी हरकत! आरोपी निकला पिता का दोस्त!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *