समस्तीपुर में वाहन जांच के दौरान दो अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, रिवॉल्वर, कारतूस और दो वाहन जब्त

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। समस्तीपुर पुलिस ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक रिवॉल्वर, तीन जिंदा कारतूस, एक स्कॉर्पियो, एक वैगनार कार और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जबकि उनके पांच अन्य साथी मौके से फरार हो गए, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 13 जुलाई 2026 को मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कोरबद्ध महादेव चौक के पास नियमित वाहन जांच की जा रही थी। इसी दौरान संदिग्ध वाहनों की तलाशी के क्रम में मगरदही खरीदाबाद निवासी विमलेश कुमार विमल उर्फ विमलेश राय (40) तथा मोहनपुर निवासी पल्लव कुमार उर्फ प्रशांत कुमार (31) को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के दौरान उनके पास से एक रिवॉल्वर, तीन जिंदा कारतूस, स्कॉर्पियो (बीआर01एचए8458), वैगनार कार (बीआर01जेवी8828) और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। इस संबंध में मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 300/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 55 तथा शस्त्र अधिनियम की धारा 25(1-बी)ए, 26 एवं 35 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा: पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी विमलेश कुमार ने स्वीकार किया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ देसुआ रैक प्वाइंट पर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने गया था। घटना को अंजाम देने के बाद सभी लौट रहे थे, तभी वाहन जांच के दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। हालांकि उनके पांच साथी मौके से फरार होने में सफल रहे।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी विमलेश राय वर्ष 2010 के नगर थाना के एक हत्या मामले में भी फरार चल रहा था। पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास की विस्तृत जांच कर रही है।

 

पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी: समस्तीपुर पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। वहीं गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर उनसे गिरोह और अन्य आपराधिक गतिविधियों के संबंध में पूछताछ की जाएगी।

बरामद सामान:-

– एक रिवॉल्वर
– तीन जिंदा कारतूस
– एक स्कॉर्पियो
– एक वैगनार कार
– दो मोबाइल फोन

इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व मुफ्फसिल थाना के थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने किया। छापेमारी दल में पुलिस पदाधिकारी संजीत कुमार, रोहित कुमार एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

*ट्राईब्रेकर में पश्चिम चंपारण को हराकर सिवान ने जीता सुब्रतो मुखर्जी कप का खिताब – Doorbeen News*

ट्राईब्रेकर में पश्चिम चंपारण को हराकर सिवान ने जीता सुब्रतो मुखर्जी कप का खिताब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *