व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Samatipur News: समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के कमरांव पंचायत वार्ड संख्या-7 में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के ही एक मक्के के खेत से युवक का शव बरामद किया गया। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान गांव निवासी मो. जब्बार के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि मो. जब्बार बीते 21 मई को गांव के ही एक युवक से बकाया रुपए मांगने उसके घर गया था। इसके बाद वह वापस अपने घर नहीं लौटा। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिजन और ग्रामीण लगातार उसकी तलाश कर रहे थे।



शनिवार को गांव के समीप एक मक्के के खेत में उसका शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
घटना की सूचना पर दलसिंहसराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। प्रारंभिक तौर पर पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों द्वारा लिखित आवेदन दिए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि युवक के अचानक लापता होने और फिर खेत से शव मिलने की घटना कई सवाल खड़े कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।



*स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर डीडीसी सख्त, खानपुर से मांगा जवाब, एचपीवी टीकाकरण की हुई समीक्षा – Doorbeen News*
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर डीडीसी सख्त, खानपुर से मांगा जवाब, एचपीवी टीकाकरण की हुई समीक्षा





