व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Samastipur News: शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत भटौरा पंचायत की मुखिया सरिता कुमारी के पुत्र सह समाजसेवी नीतीश कुमार उर्फ युवराज ने शनिवार को पटना में मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान शिवाजीनगर प्रखंड के विभिन्न लंबित विकास कार्यों, आधारभूत संरचना के विस्तार तथा क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति देने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।



समाजसेवी युवराज ने मुख्यमंत्री के समक्ष शिवाजीनगर क्षेत्र की सड़क, शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य एवं युवाओं के लिए रोजगार से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि प्रखंड के कई विकास कार्य लंबे समय से अधूरे पड़े हैं, जिससे आम लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में खेल मैदान, बेहतर सड़क संपर्क, शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग भी रखी गई।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक पहल करने का भरोसा दिया। मुलाकात के बाद युवराज ने कहा कि शिवाजीनगर के विकास और आम लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर उनका प्रयास लगातार जारी रहेगा। इस मुलाकात को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।



*कस्तूरबा विद्यालयों में बाल संरक्षण आयोग की दबिश, छात्राओं से सीधे पूछा हाल – Doorbeen News*
कस्तूरबा विद्यालयों में बाल संरक्षण आयोग की दबिश, छात्राओं से सीधे पूछा हाल





