समस्तीपुर में मानव तस्करी एवं यौन शोषण पीड़ितों के लिए जागरूकता कार्यशाला आयोजित

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Samastipur News: जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सेवा सदन समस्तीपुर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार समस्तीपुर श्री समीर कुमार तथा सचिव श्री मनोज कुमार के मार्गदर्शन में मानव तस्करी एवं व्यावसायिक यौन शोषण के पीड़ितों हेतु नालसा योजना-2025 विषय पर एक दिवसीय संवेदनशीलता एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में मानव तस्करी एवं व्यावसायिक यौन शोषण के पीड़ितों के संरक्षण, पुनर्वास, मानसिक सहयोग और कानूनी अधिकारों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पीड़ितों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण विकसित करना तथा ट्रॉमा इन्फॉर्म्ड अप्रोच के माध्यम से उनके मानसिक, सामाजिक एवं कानूनी पुनर्वास की प्रक्रिया को प्रभावी बनाना था।

विशेषज्ञों ने बताया कि पीड़ितों के साथ सम्मानजनक, मानवीय और संवेदनशील व्यवहार अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे सामान्य और सम्मानपूर्ण जीवन की ओर लौट सकें। कार्यशाला में निःशुल्क विधिक सहायता, पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना, पुनर्वास सेवाएं एवं मानसिक स्वास्थ्य सहायता से संबंधित प्रावधानों की जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर विशेष लोक अभियोजक विनोद कुमार, अधिवक्ता, पैनल अधिवक्ता, पैरा लीगल वालंटियर एवं आशा सेवा संस्थान समस्तीपुर के सचिव अमित कुमार वर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

आयोजक संस्था न्याय नेटवर्क की कार्यक्रम प्रबंधक मालसी समादार ने कहा कि मानव तस्करी एवं व्यावसायिक यौन शोषण जैसे अपराधों के खिलाफ समाज में व्यापक जागरूकता फैलाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को केवल कानूनी सहायता ही नहीं, बल्कि सामाजिक सहयोग, सुरक्षा और प्रभावी पुनर्वास की भी आवश्यकता होती है।
कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन अधिवक्ता श्याम कुमार, जाहिद हुसैन, मनोज कुमार, समन्वयक न्याय नेटवर्क आदिथी, सोनी कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में डालसा कर्मी विद्यानंद चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 51 हजार से अधिक युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र – Doorbeen News*

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 51 हजार से अधिक युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *