डीएम रोशन कुशवाहा ने अधिकारियों को दिए निर्देश, बोले- शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन हो सुनिश्चित

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Samastipur News: समस्तीपुर जिले में आम लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर गुरुवार को समाहरणालय सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित इस जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। सबसे अधिक मामले भूमि विवाद, राजस्व एवं पेंशन से संबंधित सामने आए। इसके अलावा अन्य विभागों से जुड़े परिवाद भी लोगों ने डीएम के समक्ष प्रस्तुत किए।

जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को जिलाधिकारी ने गंभीरता से सुना और एक-एक मामले की क्रमवार समीक्षा की। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी मामलों का त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डीएम रोशन कुशवाहा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि लंबित मामलों में विशेष तत्परता बरती जाए तथा शिकायतकर्ताओं को समय पर न्याय मिले। उन्होंने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों को सीधे प्रशासन से जोड़ना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। ऐसे में संबंधित पदाधिकारी प्राप्त आवेदनों पर गंभीरता से कार्रवाई करें।

जनता दरबार के दौरान कई लोगों ने पेंशन भुगतान में देरी, भूमि मापी, दाखिल-खारिज, अतिक्रमण और राजस्व संबंधित समस्याओं की शिकायत की। डीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कई मामलों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि शिकायतों के निष्पादन की नियमित मॉनिटरिंग भी की जाए।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी प्रवीण कुमार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से दावा किया गया कि जनता दरबार के माध्यम से लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

*राजस्व कर्मचारियों की बैठकों को लेकर सरकार का नया निर्देश, शनिवार को ही होगी भौतिक उपस्थिति – Doorbeen News*

राजस्व कर्मचारियों की बैठकों को लेकर सरकार का नया निर्देश, शनिवार को ही होगी भौतिक उपस्थिति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *