व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Samastipur News: समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर के स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग के सहायक अध्यापक सह विभागाध्यक्ष Dr. Uma Shankar Sah के राजकीय डिग्री महाविद्यालय डंडारी, बेगूसराय में स्थानांतरण के बाद बुधवार को उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। अंग्रेजी विभाग की ओर से आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह में शिक्षकों एवं कर्मियों ने उनके योगदान को याद करते हुए सम्मानित किया।
महाविद्यालय के प्रधानाचार्य Dr. Shashi Bhushan Kumar Shashi ने डॉ. उमा शंकर साह को पुष्पमाला, चादर, पाग एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डॉ. साह का कार्यकाल भले ही कम समय का रहा हो, लेकिन उन्होंने अपनी कर्तव्यनिष्ठा एवं छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के प्रति समर्पण से महाविद्यालय में विशेष पहचान बनाई।


वरीय शिक्षक डॉ. एस.एम.ए.एस. रज़ी ने कहा कि स्थानांतरण सरकारी सेवा का हिस्सा है और विद्वान व्यक्ति अपनी प्रतिभा से हर जगह समाज को नई दिशा देते हैं। उन्होंने डॉ. साह को एक कर्तव्यनिष्ठ एवं विद्वान शिक्षक बताया।
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. रवीश कुमार ने कहा कि डॉ. उमा शंकर साह का कार्य एवं व्यवहार अनुकरणीय रहा है। उनका मिलनसार व्यक्तित्व हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।
डॉ. चांदनी रानी ने भावुक होते हुए कहा कि उनके स्थानांतरण से अंग्रेजी विभाग को अपूर्णीय क्षति हुई है। वहीं डॉ. खुर्शीद आलम ने कहा कि डॉ. साह का व्यक्तित्व विभाग के लिए प्रेरणास्रोत रहा है और उन्होंने विभाग को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में डॉ. राहुल मनहर, डॉ. महेश कुमार चौधरी, डॉ. अपराजित राय, डॉ. अनिल कुमार सिंह, डॉ. जितेंद्र प्रसाद, डॉ. विश्वनाथ साह तथा डॉ. सर्वेश कुमार सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।




*विश्वविद्यालय दर्शनशास्त्र विभाग में “मिथिला की दार्शनिक परंपरा” पर एकदिवसीय सेमिनार आयोजित – Doorbeen News*
विश्वविद्यालय दर्शनशास्त्र विभाग में “मिथिला की दार्शनिक परंपरा” पर एकदिवसीय सेमिनार आयोजित





