व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Samastipur News। कृषि विभाग द्वारा किसानों को डिजिटल पहचान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार और किसानों को जागरूक करने के लिए बुधवार को समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को रवाना किया गया।
जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा, उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, अपर समाहर्ता (राजस्व) ब्रजेश कुमार तथा जिला कृषि पदाधिकारी सुमित सौरभ ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने बताया कि सरकार द्वारा किसानों को डिजिटल पहचान देने के लिए 30 जून 2026 तक फार्मर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य किया गया है। जिन किसानों के नाम पर जमाबंदी दर्ज है, उनका फार्मर रजिस्ट्रेशन निःशुल्क किया जाएगा। अब तक समस्तीपुर जिले में 1.55 लाख किसानों का फार्मर रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है।


विशेष किसान निबंधन अभियान का दूसरा चरण शुरू:-
फार्मर रजिस्ट्री अभियान का द्वितीय चरण प्रारंभ हो चुका है। यह विशेष किसान निबंधन अभियान 12 मई से 30 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा।
फार्मर आईडी के प्रमुख लाभ
किसानों को मिलेगी डिजिटल पहचान
सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करना होगा आसान और पारदर्शी
खेती और जमीन से जुड़ी जानकारी रियल टाइम में उपलब्ध होगी
कार्यालयों के चक्कर लगाए बिना सेवाओं तक आसान पहुंच
राज्य के सभी किसानों को फार्मर आईडी उपलब्ध कराने का लक्ष्य
किसान हेल्पलाइन
किसान फार्मर रजिस्ट्रेशन से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए किसान हेल्पलाइन नंबर 1800-180-1551 पर संपर्क कर सकते हैं। यह सेवा प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक उपलब्ध है।




*भाषाओं के ज्ञान से बच्चों में बढ़ा आत्मविश्वास, कलवारा विद्यालय में समर कैंप बना आकर्षण का केंद्र – Doorbeen News*
भाषाओं के ज्ञान से बच्चों में बढ़ा आत्मविश्वास, कलवारा विद्यालय में समर कैंप बना आकर्षण का केंद्र





