व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Samastipur News: बिहार सरकार द्वारा आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन के उद्देश्य से संचालित “सहयोग शिविर” कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को पूसा प्रखंड की चयनित पंचायतों — महमदपुर देओपार एवं हरपुर महमदा — में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी Dilip Kumar ने की।
शिविर का उद्घाटन कल्याणपुर विधायक Maheshwar Hazari, समस्तीपुर विधायक Ashwamedh Devi, जिलाधिकारी Roshan Kushwaha, उप विकास आयुक्त तथा अनुमंडल पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।


इस अवसर पर प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी, संबंधित पंचायतों के जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 560 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 446 आवेदनों का मौके पर ही त्वरित निष्पादन कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई। शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया है, ताकि उनका समाधान निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जा सके।
अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने कहा कि बिहार सरकार की यह पहल प्रशासन को आमजन के द्वार तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अब लोगों को छोटे-छोटे कार्यों और शिकायतों के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। प्रत्येक माह के प्रथम एवं तीसरे मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविरों के माध्यम से आवेदन प्राप्त कर उसी दिन यथासंभव निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य शिकायतों का पारदर्शी, प्रभावी एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। शिविर में लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही और स्थानीय नागरिकों ने इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना की।




*बगैर ऑडिट, अद्यतन वोटरलिस्ट, जमाकर्ता का राशि लौटाये, शेयर धारकों को मतदाता बनाये चुनाव कराने पर रोक की मांग को लेकर प्रखंड पर प्रदर्शन – Doorbeen News*





