समस्तीपुर में अभियान में शिथिलता पर चार CO व BAO से जवाब तलब, 30 जून तक मिशन मोड में होगा पंजीकरण

व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें

Samastipur News: केंद्र एवं राज्य सरकार की कृषि योजनाओं का लाभ किसानों तक सुगमता से पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में फार्मर रजिस्ट्री अभियान मिशन मोड में चलाया जा रहा है। सरकार के निर्देशानुसार यह अभियान 30 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा।
राज्य के उपमुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री Vijay Kumar Sinha ने सभी जिलों में किसानों का पंजीकरण अनिवार्य रूप से कराने का निर्देश दिया है। इसी के तहत समस्तीपुर जिले में 13 मई से फार्मर रजिस्ट्री का कार्य तेज गति से शुरू किया गया है।

हालांकि कुछ प्रखंडों में कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई। इसे गंभीरता से लेते हुए अपर समाहर्ता (राजस्व) ब्रजेश कुमार ने Mohiuddin Nagar, Bithan, Rosera तथा Hasanpur के अंचल अधिकारियों (सीओ) एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारियों (बीएओ) से जवाब-तलब किया है। साथ ही अन्य अंचलों को भी पंजीकरण कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

एडीएम ब्रजेश कुमार ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री के बाद प्रत्येक किसान को एक डिजिटल किसान पहचान पत्र (Farmer ID) उपलब्ध कराया जाएगा। इस डिजिटल आईडी के माध्यम से किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी।
जिले में वर्तमान में Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi के अंतर्गत दो लाख से अधिक किसान लाभान्वित हो रहे हैं। अब इस योजना सहित अन्य कृषि योजनाओं का लाभ लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराना आवश्यक होगा।

पंजीकरण के लिए किसान के नाम से जमाबंदी होना अनिवार्य है। निर्धारित अवधि के भीतर रजिस्ट्री नहीं कराने वाले किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) तथा अन्य सरकारी सहायता योजनाओं के लाभ से वंचित होना पड़ सकता है।

*एम्स दरभंगा और डीएमसीएच पुनर्विकास कार्य में तेजी लाने का मुख्यमंत्री का निर्देश – Doorbeen News*

एम्स दरभंगा और डीएमसीएच पुनर्विकास कार्य में तेजी लाने का मुख्यमंत्री का निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *