व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Samastipur News: विमेंस कॉलेज समस्तीपुर में गुरुवार को सीबीसीएस पंचम सेमेस्टर की छात्राओं के लिए आयोजित इंटर्नशिप कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रोफेसर (डॉ.) आदित्य चंद्र झा ने की।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने छात्राओं को संबोधित करते हुए इंटर्नशिप की अनिवार्यता एवं उसके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इंटर्नशिप से छात्राओं को व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त होता है, जो उनके भविष्य और रोजगारपरक शिक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है।


कार्यक्रम के अंतिम दिन गृह विज्ञान विभाग एवं जंतु विज्ञान विभाग की छात्राएं शामिल हुईं। संबंधित शिक्षकों ने छात्राओं को इंटर्नशिप से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं और उन्हें बेहतर तैयारी के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर इंटर्नशिप पदाधिकारी प्रोफेसर फरहत जबीं, डॉ. विजय गुप्ता एवं डॉ. सुरेश साह उपस्थित रहे।


वहीं गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. सोनी सिन्हा सहित डॉ. संगीता कुमारी, डॉ. आभा कुमारी, डॉ. रेखा कुमारी, डॉ. शबनम कुमारी, डॉ. कुमारी अनु, डॉ. कविता वर्मा, प्रोफेसर पूनम कुमारी, डॉ. रंजन कुमार, डॉ. शालिनी, डॉ. सुमन कुमारी, डॉ. पर्णम शर्मा, कल्पना सिंह, डॉ. स्वीटी दर्शन, डॉ. नीरज प्रसाद, डॉ. बबली कुमारी, डॉ. श्रीविद्या, डॉ. ऋचा वर्मा एवं डॉ. कस्तूरीका कानन सहित बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद थीं।
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. कुमारी अनु ने किया। उन्होंने सभी शिक्षकों, छात्राओं एवं आयोजन से जुड़े लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।



*अगस्त से अपग्रेडेड यात्री आरक्षण प्रणाली पर शिफ्ट होंगी ट्रेनें, यात्रियों को परेशानी न हो: अश्विनी वैष्णव – Doorbeen News*





