समस्तीपुर कॉलेज में शोकसभा आयोजित, अवकाश प्राप्त कर्मचारी रामाशीष राय को दी श्रद्धांजलि

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

 

Samastipur News: समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में बुधवार को अवकाश प्राप्त चतुर्थवर्गीय कर्मचारी स्वर्गीय रामाशीष राय की स्मृति में शोकसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार शशि ने की।
मौके पर दिवंगत रामाशीष राय की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ज्ञात हो कि रामाशीष राय का निधन 30 अप्रैल 2026 को हो गया था।

शोकसभा को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार शशि ने कहा कि स्वर्गीय रामाशीष राय बेहद मिलनसार, कर्तव्यनिष्ठ एवं सौम्य स्वभाव के व्यक्ति थे। उन्होंने अपने लंबे सेवा काल में महाविद्यालय के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया। उन्होंने कहा कि अपनी कर्मठता एवं व्यवहार कुशलता के कारण वे सभी के प्रिय थे। वर्ष 2009 में लंबी सेवा अवधि के बाद वे सेवानिवृत्त हुए थे।

सभा में उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मियों ने भी उनके व्यक्तित्व और कार्यशैली को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि उनका योगदान महाविद्यालय परिवार हमेशा याद रखेगा।

शोकसभा में महाविद्यालय के वरीय शिक्षक डॉ. एस.एम.ए.एस. रजी, डॉ. महेश कुमार चौधरी, डॉ. दयानंद मेहता, डॉ. अजय कुमार मिश्रा, डॉ. संजय कुमार, डॉ. खुर्शीद अहमद खान, डॉ. रितेश चौरसिया, डॉ. जावेद अनवर, डॉ. सफवान सफवी, डॉ. रोहित प्रकाश, डॉ. कुणाल, डॉ. अखिल वर्मा, डॉ. रीना कुमारी, डॉ. प्रतिभा कुमारी, डॉ. श्वेता दुबे, डॉ. अनिल कुमार सिंह, डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. कविता रावत, डॉ. शालिनी कुमारी भावसिंका, डॉ. गायत्री कुमारी, डॉ. रवि कुमार गुप्ता, डॉ. सर्वेश कुमार, डॉ. जितेंद्र प्रसाद सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।

*बेला विद्यालय में मध्यान भोजन की गुणवत्ता की हुई जांच – Doorbeen News*

बेला विद्यालय में मध्यान भोजन की गुणवत्ता की हुई जांच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *