डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिली संतोषजनक

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Samastipur News: शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सोमवार को जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा के निर्देश पर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता जांचने के उद्देश्य से विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान बीडीओ आलोक कुमार सिंह एवं बीपीआरओ नाजिश प्रवीण ने अलग अलग पंचायतों में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं हेल्थ एंड वैलेंटाइन सेटर सह स्वास्थ्य उप केंद्र का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति, साफ-सफाई, ओपीडी संचालन, दवाओं की उपलब्धता तथा मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की गहन जांच की गई। जानकारी के अनुसार बीडीओ आलोक कुमार सिंह ने करियन, रजौर रामभद्रपुर पंचायत के पूरा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सह स्वास्थ्य उपकेंद्र का निरीक्षण किया। वहीं बीपीआरओ नाजिश प्रवीण ने बंधार अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा बल्लीपुर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सह स्वास्थ्य उपकेंद्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्वास्थ्य केंद्रों में मौजूद मरीजों से सीधे बातचीत कर उन्हें मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं एवं दवाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। कई मरीजों ने नियमित जांच एवं दवा वितरण की व्यवस्था पर संतोष जताया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने उपस्थिति पंजी की जांच कर स्वास्थ्यकर्मियों की समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही अस्पताल परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने तथा इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की सख्त हिदायत दी गई।

बीडीओ आलोक कुमार सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि मरीजों को समय पर उपचार, आवश्यक दवाएं एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है।
बीडीओ ने स्वास्थ्यकर्मियों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि अस्पतालों में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य उपकेंद्रों की कार्यप्रणाली में सुधार लाने तथा आम लोगों का भरोसा मजबूत करने के लिए नियमित निरीक्षण जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अस्पतालों में ओपीडी व्यवस्था, टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं सहित अन्य योजनाओं का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुमित कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक मोहम्मद अमानुल्ला सहित अन्य चिकित्साकर्मी एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। बीपीआरओ नाजिश प्रवीण ने स्वास्थ्यकर्मियों से कहा कि सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है।
उन्होंने निरीक्षण के बाद बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति का मूल्यांकन किया गया है। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, कर्मियों की उपस्थिति, ओपीडी संचालन तथा आवश्यक दवाओं की उपलब्धता संतोषजनक पायी गयी। हालांकि कुछ छोटे सुधारात्मक सुझाव भी दिये गये हैं, जिन्हें शीघ्र पूरा करने का निर्देश संबंधित कर्मियों को दिया गया है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में मरीजों के लिए बेहतर इलाज एवं सुविधाओं का प्रबंधन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

*स्कूलों में अग्निशमन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान, आग से बचाव के बताए प्रभावी उपाय – Doorbeen News*

स्कूलों में अग्निशमन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान, आग से बचाव के बताए प्रभावी उपाय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *