व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Patna News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जनता की समस्याओं के समाधान के लिए एक अहम पहल करते हुए पंचायत स्तर पर ‘सहयोग शिविर’ लगाने का निर्णय लिया है। इस नई व्यवस्था के तहत अब आम लोग अपनी शिकायतें सीधे अधिकारियों तक पहुंचा सकेंगे।
कब और कैसे लगेंगे शिविर:
19 मई से पूरे बिहार में शुरुआत
हर महीने पहले और तीसरे मंगलवार को आयोजनपं, चायत स्तर पर आयोजित होंगे शिविर
लिखित आवेदन पर होगी सुनवाई: इन शिविरों में जनता अपनी समस्याओं को लिखित आवेदन के माध्यम से प्रस्तुत करेगी, जिस पर संबंधित अधिकारियों द्वारा सुनवाई की जाएगी। सरकार का लक्ष्य है कि प्राप्त शिकायतों का 30 दिनों के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए।


प्रशासनिक जवाबदेही पर जोर: इस पहल का उद्देश्य प्रशासन को और अधिक जवाबदेह बनाना है, ताकि लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। गांव स्तर पर ही समस्याओं का निपटारा हो सके, यही इसकी खासियत है।
लोगों ने किया स्वागत: राज्य सरकार के इस फैसले का आम लोगों द्वारा स्वागत किया जा रहा है। माना जा रहा है कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में शासन-प्रशासन की पहुंच और मजबूत होगी।
सफलता पर टिकी नजर: हालांकि, यह व्यवस्था जमीनी स्तर पर कितनी प्रभावी साबित होगी, यह आने वाले समय में ही स्पष्ट होगा। लेकिन फिलहाल यह पहल जनसुनवाई को सरल और सुलभ बनाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।
यदि यह योजना प्रभावी ढंग से लागू होती है, तो बिहार में प्रशासनिक व्यवस्था और जनसंतुष्टि दोनों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है।




*अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस (मई दिवस) के अवसर पर वक कार्यक्रम का किया आयोजन – Doorbeen News*
अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस (मई दिवस) के अवसर पर वक कार्यक्रम का किया आयोजन





