स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें

Samastipur News: जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा के निर्देश के आलोक में जिला अंतर्गत सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं अन्य चिकित्सालयों की सघन जांच कराई गई। यह जांच निर्धारित मूल्यांकन मापदंडों के आधार पर जिला स्तरीय, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा की गई।

जांच के दौरान मुख्य रूप से चिकित्सकों की उपस्थिति, ओपीडी संचालन की स्थिति, मरीजों के लिए उपलब्ध चिकित्सा सुविधाएं एवं देखभाल, आशा कार्यकर्ता, पारा मेडिकल स्टाफ एवं स्कॉट टेक्नीशियन की उपलब्धता एवं उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

इसके अतिरिक्त एम्बुलेंस सेवा, बेड एवं ऑक्सीजन की उपलब्धता, साफ-सफाई की स्थिति, भवन की अवस्था, शौचालय की व्यवस्था तथा विद्युत आपूर्ति की स्थिति का भी गहन निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में संबंधित पदाधिकारियों द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा जहां भी कमियां पाई गईं, उन्हें अविलंब दूर करने का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी संस्थानों को निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित करना सुनिश्चित किया जाए।
जिला प्रशासन द्वारा इस प्रकार की जांच आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी ताकि आम जनमानस को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

 

*उखड़ी सड़क, उड़ती धूल से बेहाल लोग: रोसड़ा–बहेड़ी पथ पर अधूरा निर्माण बना आफत – Doorbeen New*

उखड़ी सड़क, उड़ती धूल से बेहाल लोग: रोसड़ा–बहेड़ी पथ पर अधूरा निर्माण बना आफत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *