वाहन चेकिंग में पुलिस को मिली बड़ी सफलता दो युवक को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

व्हाट्सएप से जुड़ने को यहाँ क्लीक करें

 

समस्तीपुर: सिंघिया थाना अंतर्गत मूशेपुर स्कूल के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली। रोसडा़ सर्किल इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने सिंघिया थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने बीते मंगलवार को दो युवकों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मूशेपुर गांव निवासी बैजनाथ पासवान के पुत्र संतोष पासवान तथा जीबूडिहुली गांव निवासी अमिताभ बच्चन पासवान के रूप में की गई है।

तलाशी के दौरान संतोष पासवान के पास से एक पिस्टल की एक मैगजीन,एक जिंदा कारतूस लोड किया हुआ , दो आधार कार्ड और एक वोटर आईडी कार्ड बरामद किए गए। वहीं अमिताभ बच्चन पासवान के पास से एक पिस्टल, दो मोबाइल फोन और एक बाइक जब्त की गई है।पुलिस ने दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मौके पर थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *