समस्तीपुर में पंचायत चुनाव की शुगबुगाहट शुरू, EVM के लिए लगूनिया रघुकण्ठ पंचायत सरकार भवन सुरक्षित

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

समस्तीपुर। जिले में पंचायत चुनाव को लेकर शुगबुगाहट शुरू हो गई है। जिला प्रशासन भी इसकी तैयारी में जुट गई है। साथ ही पंचायत चुनाव  को लेकर पंचायत में तैयारी तेज हो गई है। फिलहाल आरक्षण को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है, फिर भी लगभग पुराने वाले आरक्षण रोस्टर के अनुसार ही पंचायत चुनाव होने की संभावना है। हालांकि इसमें अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिर भी पंचायत चुनाव को लेकर विभिन्न पंचायत में तैयारी शुरू हो गई है।

संभावित प्रत्याशी पंचायत पंचायत चुनाव को लेकर अपना फील्ड बनाने के तैयारी में जुटे हैं। वही पुराने प्रत्याशी भी फिर से चुनाव जीतने के लिए जनता के दरबार में जाना शुरू कर दिया है। जिला पंचायती राज पदाधिकारी विष्णु देव मंडल ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर अभी कोई पत्र नहीं आया है। फिलहाल ईभीएम को रखने के लेकर लगूनिया रघुकंठ पंचायत सरकार भवन को चिन्हित किया गया है। जिले में पंचायत चुनाव को लेकर चार हजार 469 बूथो पर तैयारी किया जा रहा है।

:4469 बूथों पर होगा पंचायत चुनाव:- जिले में पंचायत चुनाव को लेकर 4469 बूथों  पर तैयारी की जा रही है। जहां मुखिया, वार्ड मेंबर, सरपंच, पंच सदस्य, जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए चुनाव होना है। इन सभी बूथों पर मूलभूत सभी सुविधा उपलब्ध है या नहीं, इसकी गणना की जा रही है। बता दे की जिला परिषद सदस्य के लिए 51 सदस्य का निर्वाचन होना है। इसी प्रकार पंचायत समिति सदस्य के लिए 436 पदों का चयन करना है। वही 346 पंचायत में 346 मुखिया एवं 346 सरपंच का चुनाव होना है।

जबकि वार्ड सदस्य के लिए 4343 एवं पंच सदस्य के लिए 4343 पद पर चुनाव होगा। जहां मतदाता अपने मतपत्र का उपयोग कर कर इन सभी पदों पर मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, वार्ड मेंबर, पंच सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य का चयन करेगी।

: ईभीएम के लिए स्थान चयनित:-समस्तीपुर में 346 पंचायत में कल 9 हजार 865 ईभीएम की जरूरत होगी। जिला प्रशासन अपनी सुविधा अनुसार 9 हजार 865 ईवीएम के बदले 10 प्रतिशत अतिरिक्त ईवीएम रखेगी। पंचायत चुनाव के दौरान बूथों पर ईवीएम के खराब होने के लेकर तत्काल उसे बदला जा सके।

इसके लिए सभी सदस्य सभी पदों के लिए 10% अतिरिक्त ईवीएम को सुरक्षित रखेगी। इन ईवीएम के लिए समस्तीपुर नगर निगम के लगूनिया रघुकंठ पंचायत सरकार भवन को सुरक्षित किया गया है। जहां ईवीएम को सुरक्षित रख सकें।

: समस्तीपुर में इतने पदों का होगा चुनाव:  जिला परिषद सदस्य – 51, पंचायत समिति सदस्य – 436, मुखिया – 346, उप मुखिया – 346 , वार्ड मेंबर – 4343, सरपंच – 346 , उप सरपंच – 346, पंच सदस्य – 4343 , प्रमुख – 20, उप प्रमुख – 20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *