व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत सुरक्षित शनिवार का आयोजन नोडल शिक्षिका बीवी शकीला रहमान के द्वारा किया गया।इस अवसर पर उन्होंने वार्षिक सारणी के अनुसार निर्धारित विषय मस्तिष्क ज्वर के बारे में विस्तार से बताया ।


उन्होंने कहा कि मस्तिष्क ज्वर हमारे स्वास्थ्य से संबंधित है, जो आज आपदा का रूप ले चुकी है, जिसे जापानी इंसेंफ्लाइटीस भी कहा जाता है। प्रधानाध्यापक ने कहा कि मौसम के बदलाव के साथ स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना बहुत आवश्यक है।
इस बीमारी में 1 से 15 वर्ष तक के बच्चे ज्यादा प्रभावित होते हैं।इस बीमारी के लक्षण की पहचान कर, क्या करना चाहिए, क्या नहीं करना चाहिए की जानकारी के माध्यम से इस बीमारी से ग्रसित बच्चों की जान हम बचा सकते हैं।


उन्होंने कहा कि जानकारी, जागरूकता, सतर्कता तथा बचाव के बारे में जानकारी रहने से जोखिम कम होता है।मौके पर बाल संसद, मीना मंच,बाल प्रेरक, यूथ क्लब के सदस्य, शिक्षक और शिक्षा सेवक आदि ने सहयोग किया।







