18-19 अप्रैल को कल्याणपुर में होगा भाकपा माले जिला सम्मेलन

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: भाकपा माले के आगामी जिला सम्मेलन को सफल बनाने के उद्देश्य से शनिवार को कल्याणपुर के वासुदेवपुर एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पार्टी का जिला सम्मेलन 18-19 अप्रैल को कल्याणपुर के वीरसिंहपुर स्थित चंदा विवाह भवन में आयोजित किया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव उमेश कुमार ने किया। बतौर पर्यवेक्षक पोलिट ब्यूरो सदस्य सह मिथिलांचल प्रभारी धीरेंद्र झा, बतौर अतिथि राज्य सचिव कुणाल, केंद्रीय कमिटी सदस्य मंजू प्रकाश, राज्य कमिटी सदस्य बंदना सिंह समेत दिनेश कुमार, जीबछ पासवान, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, अमित कुमार, ललन कुमार, अजय कुमार, महावीर पोद्दार, फूलबाबू सिंह, रंजीत राम, आसिफ होदा, खुर्शीद खैर, हरिकांत झा, महेश कुमार, फिरोजा बेगम, गंगा प्रसाद पासवान, रामचंद्र पासवान, जयंत कुमार, रौशन कुमार, सुनील कुमार, लोकेश कुमार आदि जिला कमिटी के सदस्यों ने भाग लेकर अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

बैठक में सम्मेलन की रूपरेखा, स्थान, अतिथियों के आमंत्रण, प्रचार-प्रसार और संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
राज्य सचिव का० कुणाल ने कहा कि सम्मेलन पार्टी संगठन को मजबूत करने, जन मुद्दों को धार देने तथा आगामी राजनीतिक रणनीति तय करने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण होता है।
पर्यवेक्षक का० धीरेंद्र झा ने सभी कार्यकर्ताओं से सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया।

साथ ही गांव-गांव जाकर हरेक शाखा, पंचायत, लोकल एवं प्रखंड कमिटी की बैठक कर सम्मेलन के प्रति कार्यकर्ताओं को जागरूक करने और तय प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

बैठक में यह भी तय किया गया कि सम्मेलन के पूर्व विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा, ताकि आम जनता की समस्याओं को सम्मेलन में प्रमुखता से उठाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *