चैती नवरात्रा में महाअष्टमी को खोईच्छा भरने उमड़ी महिला श्रद्धालुओं की भीड़

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर शहर के सटे रामपुर दूधपुरा वार्ड नंबर चार में अवस्थित चैती दुर्गा मंदिर परिसर अष्टमी को महिला श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी गई। खोईच्छ भरने को लेकर महिला श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही थी। मंदिर परिसर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कई वालंटियर को लगाया गया था, बावजूद भीड़ कम नहीं ही रही थी।

बता दे कि दूधपूरा चैती दुर्गा मंदिर में प्रत्येक वर्ष मां की पूजा आराधना की जाती है। इस वर्ष की गई। वही मंदिर प्रांगण में ही महाअष्टमी को देखते हुए कन्या पूजन किया गया, जहां दर्जनों कन्याओं की पूजा अर्चना की गई एवं उन्हें भोजन कराया गया।

पूजा समिती के संस्थापक सदस्यों में रणवीर विजय कुमार गुप्ता डॉ संजय कुमार बबलू के अलावे कुणाल तिवारी, रवि रंजन शर्मा,  अशोक तिवारी, सोनल ठाकुर, अशोक मिश्रा, गोलू तिवारी, नवीन कुमार सिंह, श्रीराम तिवारी आदि सदस्य सक्रिय थे।

उन्होंने ने बताया कि सुबह शाम आरती के साथ माता दुर्गा के सभी पूजा को उपस्थित पुरोहितों और पुजारी द्वारा पूर्ण विधि विधान के साथ किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *