व्हाट्सएप से जुडने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर के मोरवा प्रखंड के इन्द्रवारा में बाबा केवल स्थान एवं बाबा अमरसिंह स्थान राजकीय मेला का उदघाटन केन्द्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ राजभूषण चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
बाबा केवल एवं अमरसिंह निषादों के लोक देवता के रूप में पूजित हैं।
दोनो ने समाज कल्याण, निषाद समाज के उत्थान एवं सामाजिक समरसता के लिए जीवन पर्यन्त संघर्ष किया तथा लोक कल्याण में जीवन समर्पित किया।यह स्थान निषादों के लिए राष्ट्रीय तीर्थ स्थली के रूप में जाना जाता है। यहां देश-विदेश से निषाद समाज के श्रद्धालुओं का दर्शन हेतु आगमन होता है।

उदघाटन समारोह को पूर्व मंत्री हरि सहनी, रामाश्रय सहनी, माननीय विधायक मोरवा रणविजय साहू, माननीय विधान पार्षद डॉ तरूण कुमार, भीष्म सहनी, जिला परिषद अध्यक्ष खूशबू कुमारी, भाजपा जिलाध्यक्ष शशिधर झा, नीलम सहनी, जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने संबोधित किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अरविन्द प्रताप सिंह,उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह,अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार, नजारत उप समाहर्ता रजनीश कुमार राय, भूमि सुधार उप समाहर्ता ऋषभ राज आदि उपस्थित थे।
सम्पूर्ण समारोह का मंच संचालन प्रधानाध्यापक एवं जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनन्त कुमार राय ने किया।








