व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
विद्यापतिनगर में मऊ धनेशपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, लोगों में आक्रोश
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर जिले में एक बार फिर अपराधी ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर के बावजूद घटना को अंजाम दे रहे हैं। अभी समस्तीपुर मुफस्सिल थाना क्षेत्र की घटना की 24 घंटे बीतने के उपरांत ही अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। उक्त मामला विद्यापति नगर थाना क्षेत्र का है। जहां समस्तीपुर जिले में अपराधियों ने एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक युवक विद्यापति नगर थाना के मऊ धनेशपुर पंचायत का रहने वाला था।

बताया जाता है कि विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या 5 निवासी पप्पू झा के पुत्र निलेश कुमार झा को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में निलेश को बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय ले जाने लगे। हालांकि रास्ते में ही उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों के बीच कोहराम सा मच गया है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही विद्यापतिनगर थाना प्रभारी सूरज कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम को सक्रिय कर दिया गया है। बदमाशों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी। घटना के संबंध में विशेष जानकारी ली जा रही है। इसके बाद गिरफ्तारी की ओर छापेमारी भी जारी है।
इधर घटना की जानकारी मिलने के साथ ही ग्रामीणों के भीड़ जुट गई है। वही आक्रोशित लोग का कहना है कि प्रशासन, अपराधियों के विरुद्ध कोई अभियान नहीं चलाती है। जिसके कारण अपराधी का मन सातवे आसमान पर है। समाचार प्रेषण तक परिजनो ने मृतक के शव को पुलिस के हवाले नहीं किया था। जिसके कारण पुलिस शव का पोस्टमार्टम नहीं करा पाई। इधर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।







