व्हाट्सएप से यहां क्लीक कर जुडे
राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशानुसार सरायरंजन के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में वार्षिक मूल्यांकन शुरू
Doorbeen News Desk: राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशानुसार सरायरंजन प्रखंड के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में गुरुवार को वार्षिक मूल्यांकन शुरू हुआ। उत्क्रमित मध्य विद्यालय लाटबसेपुरा के प्रधानाध्यापक अनन्त कुमार राय ने बताया कि आज प्रथम पाली में वर्ग तीन से आठ में पर्यावरण अध्ययन/सामाजिक विज्ञान तथा वर्ग एक व दो में हिन्दी की परीक्षा हुई।
विभागीय निदेशानुसार परीक्षा के सफल एवं पारदर्शी संचालन के लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय ब्रह्मबाणा एवं प्राथमिक विद्यालय लाटबसेपुरा चैती दुर्गा स्थान के शिक्षक-शिक्षिकाओं को वीक्षण कार्य में प्रतिनियुक्त किया गया है। वार्षिक मूल्यांकन प्रारंभ होने से विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखा गया।








