गोपालगंज शहर में चल रहा था सेक्स रैकेट, आठ पकड़ाये, भेजे गए जेल

व्हाट्सएप से क्लीक कर जुड़े

गोपालगंज शहर में चल रहा था सेक्स रैकेट, आठ पकड़ाये, भेजे गए जेल

Doorbeen News Desk: गोपालगंज शहर के साधु चौक मोहल्ले में चल रहे सेक्स रैकेट के अड्डा पर पुलिस ने छापेमारी किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से पांच पुरुष व तीन महिलाओं को आपत्तिजनक सामान के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के इस कार्रवाई से हड़कंप मच गयी है। वर्षों से चल रहे इस अड्डा को संरक्षण देने वाले कई सफेदपोश लोगों का नाम भी सामने आये है।

नगर इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के निर्देश पर नगर थाना पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की गयी। पुलिस को सूचना मिली थी कि साधु चौक इलाके में किराये के एक मकान में अवैध रूप से देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने देर रात छापेमारी की, जहां से पांच पुरुष और तीन महिलाओं को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया।

समाजिक कारणों से महिलाओं का नाम उजागर नहीं किया जा सकता है। मौके से दो युवतियों और एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी को रविवार को जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि सेक्स रैकेट के इस गंदे खेल में कई बड़े घरों की लड़कियां भी शामिल है। जो बतौर कॉल गर्ल के रूप में इस रैकेट से जुड़ी हुई है। पुलिस सभी इनपुट पर काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *