समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर और द उम्मीद के मध्य समझौता ज्ञापन पर किया गया हस्ताक्षर

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर और द उम्मीद के मध्य समझौता ज्ञापन पर किया गया हस्ताक्षर

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर और द उम्मीद के मध्य समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया। यह समझौता 3 वर्षों के लिए किया गया है। समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के पश्चात महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ शशि भूषण कुमार शशि ने कहा कि महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र- छात्राओं का चौमुखी विकास कर राष्ट्र को मजबूती प्रदान करना हमारा उद्देश्य है।

शिक्षण के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करना अच्छे नागरिक का परम कर्तव्य है। इस समझौता से युवाओं को सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा।
वहीं द उम्मीद के संस्थापकाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने कहा कि इस महाविद्यालय में हमने अध्ययन किया है। हमें जो भी ज्ञान महाविद्यालय से मिला है उसको जीवन में उतारते हुए सामाजिक दायित्वों के प्रति हम समर्पित हैं। हमारे संस्था के सदस्य कर्मठ एवं सहयोगी भावना से युक्त हैं। हम किए गए समझौते के आधार पर कार्यों का निष्पादन करेंगे।

इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य निम्नलिखित है:
1.शिक्षा समर्थन और शैक्षणिक संवर्धन को बढ़ावा देना।
2.कौशल विकास और रोजगार योग्यता (employability) से जुड़ी पहलों को सुविधाजनक बनाना।
3.सामाजिक और सामुदायिक पहलों में छात्रों की भागीदारी को प्रोत्साहित करना।
4.युवाओं के बीच समग्र विकास और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को विकसित करना।
इस अवसर पर डॉ रितेश चौरसिया, डॉ महेश कुमार चौधरी , डॉ राहुल मनहर, डॉ खुर्शीद अहमद खान, डॉ. शालिनी कुमारी भावसिंका, योगेंद्र राय, शशिशेखर प्रसाद यादव एवं द उम्मीद के सदस्य आदेश, श्वेता , नवनीत, हरि माधव, पूजा, प्रियंका, संगम, सुमन, अमन, दीपक, अनुष्का आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *