व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
होली मिलन समारोह आयोजित, हड्डी रोग विशेषज्ञ ने किया उद्घाटन
Doorbeen News Desk: स्नातक निर्वाचन क्षेत्र दरभंगा 2026 के भावी प्रत्याशी एवं चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय नेता सह बीके मिश्रा फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी वरुणेश विजय के द्वारा ए के पैलेस धुरलख समस्तीपुर में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का उद्घाटन समस्तीपुर जिले के चर्चित हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ विजय कुमार मिश्रा ने किया।
संचालन बिहार एनजीओ संघ के सचिव एडवोकेट डॉक्टर संजय कुमार बबलू एवं धन्यवाद ज्ञापन वरुणेश विजय ने किया। होली मिलन समारोह में नगर निगम समस्तीपुर के उपसभापति रामबालक पासवान जिला केसरी विश्वेश्वर ठाकुर मायाकांत चौधरी दीदी जी फाउंडेशन की अध्यक्ष सुमन किन्नर द एलिट सोसायटी के जितेंद्र कुमारमोटर ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह जन सुराज नेता गुंजन कुमार

वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व बसपा प्रत्याशी इंजीनियर कंचन भारती प्रगति आदर्श सेवा केंद्र की आरती कुमारी भाजपा नेता विशेश्वर ठाकुर डाकबाबू हम के जिला अध्यक्ष धीरज कुमार ठाकुर लोजपा नेता नीरज भारद्वाज सामाजिक कार्यकर्ता चंदन कश्यप मुन्नू पांडे रजनीश ठाकुर आदि जिले के कई बुद्धिजीवी सामाजिक कार्यकर्ता राजनीतिक दल के नेता एवं पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित थे। रंगारंग होली गीत की प्रस्तुति भी की गई।

जिसपर समारोह में उपस्थित लोग जमकर थिरकने लगे। उपस्थित लोगों ने जहां एक तरफ एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी वहीं दूसरी तरफ लजीज व्यंजन पुआ दहिवारा खाने का भी आनंद लिया। कार्यक्रम में केयर एवं यूनिसेफ के तमाम लोग आभा ठाकुर डॉ दिलीप ठाकुर डॉ मिथिलेश राय जिला पार्षद रवि रौशन कुमार सामाजिक नेता राजकुमार महतो भी उपस्थित थे मिलन समारोह में सभी सम्मिलित लोगों को अबीर का पैकेट भी प्रदान किया गया ।







