व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर समन्वय बैठक
Doorbeen News Desk: महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर थाणेश्वर मंदिर परिसर में एक समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता दिलीप कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा की गई।
बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अन्य संबंधित प्रशासनिक पदाधिकारी तथा मंदिर समिति के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में बताया गया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु थाणेश्वर मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक
एवं पूजा-अर्चना करते हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए किसी प्रकार की अव्यवस्था या समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना आवश्यक है।


सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने पुलिस प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध तथा आपात स्थिति से निपटने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते सुनिश्चित की जाएं। साथ ही श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इस पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया।
प्रशासन एवं मंदिर समिति के आपसी समन्वय से महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर सहमति बनी।







