ECRKU द्वारा 36 सूत्री मांगों के समर्थन में 02 फरवरी को अखिल भारतीय मांग दिवस मनाया

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

ECRKU द्वारा 36 सूत्री मांगों के समर्थन में 02 फरवरी को अखिल भारतीय मांग दिवस मनाया

Doorbeen News Desk: अखिल भारतीय मांग दिवस के अवसर पर AIRF/ECRKU द्वारा शांतिपूर्ण कार्यक्रम आयोजित ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन (AIRF) के आह्वान पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ECRKU) द्वारा 36 सूत्री मांगों के समर्थन में दिनांक 02 फरवरी 2026 को अखिल भारतीय मांग दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर मुख्यालय शाखा, आउटडोर शाखा, कारखाना-स्टोर शाखा, लोको शाखा, दरभंगा शाखा, नरकटियागंज शाखा, बापूधाम मोतिहारी शाखा एवं सहरसा शाखा में केंद्रीय संगठन मंत्री श्री मनोज कुमार के नेतृत्व में शांतिपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत इलेक्ट्रिक आउटडोर, इंजीनियरिंग (SSE-P Way), कैरेज एवं वैगन, लोको शेड तथा कारखाना-स्टोर में कर्मचारियों द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को प्रदर्शित किया गया।

कार्यक्रम को केंद्रीय संगठन मंत्री श्री मनोज कुमार , श्री मानाधार राम, सुशील कुमार के अलावा मुख्यालय शाखा अध्यक्ष श्री अर्जुन कुमार, शाखा सचिव श्री अजय कुमार यादव, आउटडोर शाखा अध्यक्ष श्री अजय कुमार शर्मा, शाखा सचिव मो. मंजूर आलम, श्री देवाशीष भद्रा तथा कारखाना-स्टोर शाखा सचिव श्री अमरजीत कुमार , लोको शाखा अध्यक्ष श्री पप्पू कुमार, संयुक्त शाखा सचिव श्री राज किशोर, श्री रंजन कुमार ने संबोधित किया।

केंद्रीय संगठन मंत्री श्री मनोज कुमार ने अपने सम्बोधन में कहे कि 01 जनवरी 26 से आठवां वेतन आयोग लागू होनी थी जिसमें विलम्ब से कर्मचारियों आक्रोश बढ़ रही है, कर्मचारियों की लंबित समस्याओं, पदोन्नति, रिक्त पदों की बहाली, कार्य परिस्थितियों में सुधार सहित 36 सूत्री मांगों को शीघ्र पूरा किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। कैरेज एवं वैगन समस्तीपुर में कर्मचारियों के लिए बने शौचालय का टंकी टूटा होने के कारण टंकी का मलवा बाहर निकलने के कारण शौचालय को बंद कर दिया गया है।

जिससे कर्मचारियों को शौचालय जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है,साथ ही कार्य करने में भी दिक्कत होती है। कई बार मेमो दिया गया है लेकिन इस ओर कोई ध्यान प्रशासन का नहीं जा रहा है।
इस कार्यक्रम में 100 से अधिक रेल कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और संगठन की एकजुटता का परिचय दिया।
नरकटियागंज में शाखा सचिव श्री उमेश कुमार एवं शाखा की टीम, बापूधाम मोतिहारी में सहायक शाखा सचिव श्री कृष्णचंद्र प्रसाद एवं टीम,सहरसा में शाखा सचिव श्री अभय कुमार एवं टीम के द्वारा कार्यक्रम को किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *