बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी डॉ  श्रीकृष्ण सिंह जी का पुन्यतिथी समारोह मनाया गया

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी डॉ  श्रीकृष्ण सिंह जी का पुन्यतिथी समारोह मनाया गया

Dooebeen News Desk: हम पार्टी के समस्तीपुर जिला कार्यालय मे बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी डॉ0 श्रीकृष्ण सिंह जी का पुन्यतिथी समारोह मनाया गया।
श्रीकृष्ण सिंह के पुन्यतिथी समारोह कि अध्यक्षता हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से0) के जिलाध्यक्ष धिरज ठाकुर ने किया।


पुण्यतिथी समारोह मे उपस्थित हम पार्टी के कार्यकर्ताओ श्री बाबु के चित्र पर पुष्प चढा कर श्रद्धांजली अर्पित किए एंव उनके कार्य को याद किये।
हम से0 के जिलाध्यक्ष धिरज ठाकुर ने कहा महान स्वतंत्रता सेनानी बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी डॉ0 श्रीकृष्ण सिंह जी बिहार के आधुनिक निर्माता थे। अंग्रेजो ने बिहार को लुट के कंगाल कर दिया था श्री बाबु बिहार में औद्योगिक और ढांचागत विकास किये।

जिसमें बरौनी ऑयल रिफाइनरी, सिंदरी खाद कारखाना, बोकारो स्टील प्लांट और एचईसी हटिया जैसे बड़े उद्योग स्थापित हुए। पुन्यतिथी समारोह को संबोधित करते हुए लोजपा नेता नीरज भारद्वाज ने कहा की श्री बाबु समाजिक न्याय के प्रखर प्रतीक थे देवघर स्थित बैद्यनाथ धाम में दलितों के प्रवेश करबाये जिसके कारण मंदिर के पंडाओ का का कोपभजन बनना परा ।

उन्होंने भारत मे सबसे पहले बिहार राज्य से जमींदारी प्रथा को समाप्त कराये ।
बिहार के विकास, सामाजिक सुधारों और जनकल्याणकारी शासन की मजबूत नींव रखने वाले श्री बाबू का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका समर्पण, दूरदर्शिता और राष्ट्रभक्ति सदैव मार्गदर्शन करता रहेगा ।

आज के श्री कृष्ण बाबु के पुन्यतिथी समारोह मे महानगर अध्यक्ष वंटी जयसवाल जिला प्रवक्ता मुन्नु पांडे समस्तीपुर प्रखंड अध्यक्ष राजेश सहनी युवा जिलाध्यक्ष मो0जाबेद विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण राज पंचायतीराज जिलाध्यक्ष सोनु वोबराय जिल उपाध्यक्ष सुधीर हजारी जिला सचिव करूण कुमार राजिव ठाकुर ,गोलु कुमार, सुनिल राय, राजकुमार ठाकुर ,सतिश ठाकुर ,मुरारी तिवारी, संतोष ठाकुर सहित कई लोगो थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *