गोवा में समस्तीपुर की बेटी सिंधु ने बढ़ाया भारत का मान

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

गोवा में समस्तीपुर की बेटी सिंधु ने बढ़ाया भारत का मान

Doorbeen News Desk: भारत सर्वे भवंतु सुखीना, सर्वे संतु निरामया  और वसुदेव कुटुंबकम की परंपरा का सदैव निर्वाह किया और करते आ रहा है। जो खबर हम बताने जा रहे हैं वह देश के तमाम लोगों के साथ-साथ बिहार और समस्तीपुर के लोगों का सर गर्व से ऊंचा कर देगा।

 गूगल मेप में खराबी के कारण गोवा में रूस की रहने वाली एक महिला पर्यटक रास्ता भटक गई थी और होटल से काफी दूर पैदल निकल गई थी रात का वक्त था करीब 10:00 रहे थे अनहोनी की आशंका से वह डरी सहमी थी। ऐसे में गोवा के सुनसान सड़कों पर फरिश्ता बनकर उनके पास पहुंची बिहार के समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के मोहनपुर प्रखंड के बघरा गांव की रहने वाली सिंधु राय।

सिंधु इन दिनों गोवा में है वहां उनके पति मजदूरी करते हैं और यह हाउसवाइफ है और कभी कभार जोमैटो में डिलीवरी देने का भी काम कर लेती है। घटना 12 जनवरी की है सिंधु रात के करीब 10:00 बजे अपने स्कूटी से घर वापस लौट रही थी इसी दौरान वह एक विदेशी महिला पर्यटक को दरी से हमें स्थिति में सुनसान जगह पर देखी।

देखते ही वह सब कुछ समझ गए और तुरंत उसे विदेशी महिला से बातचीत की और उसे हिम्मत बढ़ाया। सिंधु ने पहले उसे एक कॉफी शॉप पर ले जाकर कॉफी पिलाई फिर अपने स्कूटी पर बिठाकर उसके होटल तक पहुंचाई । सिंधु जब होटल पर उसे रशियन विदेशी महिला को सुरक्षित पहुंच दे तो वहां पर एक वीडियो उसने बनाया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया।

जिसके बाद इस वीडियो की काफी तारीफ़ भी हो रही है और सिंधु को रैपिडर राइडर सोशल मीडिया एवं अन्य समाचार माध्यमों के द्वारा बताया जा रहा है। न सिंधु ने बताया कि वह एक हाउसवाइफ है लेकिन उसे सोशल मीडिया पर इस घटना के बाद कुछ और बताया जा रहा है। सिंधु ने देश के लोगों से भी अपील की है कि अगर किसी के साथ भी इस तरह की स्थिति बने तो उसे नुकसान न होने दे उसकी मदद करें इसे भारत की प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

निश्चित रूप से बिहार के समस्तीपुर की रहने वाली बेटी ने जिस तरह से हिम्मत और दरिया दिल्ली दिखाई है यह भारत के महान प्रतिष्ठा को बढ़ाने का काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *