व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर के समन्वयकों की साप्ताहिक बैठक बी आर सी में आयोजित
Doorbeen News Desk: स्थानीय बी आर सी समस्तीपुर में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रितेश कुमार की अध्यक्षता में प्रखंडाधीन 32 कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर के समन्वयकों की साप्ताहिक बैठक आयोजित की गई। बैठक का सफल संचालन समन्वयक सह प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों के प्रशिक्षण आयोजन,अनुमंडल स्तरीय शिक्षक जनता दरबार का 15 तारीख को आयोजन,छात्र के त्रुटिपूर्ण डाटा का निराकरण, रोड सेफ्टी एम्बेसडर, सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता, फसल अवशेष विषय पर प्रतियोगिता, विज्ञान प्रदर्शनी, टी एल एम मेला आयोजन, संपत्ति का ब्यौरा शीघ्र जमा करने, स्थानांतरित शिक्षकों के योगदान,


डी बी टी एवं अपार आई डी निर्माण, अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी आदि बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई एवं अनुपालन का आदेश दिया गया।
बैठक में प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार,पवन कुमार यादव सुनीता कुमारी,अरुण कुमार, अमित कुमार,मनोरंजन कुमार सहित लेखपाल प्रतीक कुमार,कन्हैया कुमार एवं सभी समन्वयक मौजूद थे।






