जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में विधिक जागरूकता कार्यशाला आयोजित

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में विधिक जागरूकता कार्यशाला आयोजित

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर समीर कुमार एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर मनोज कुमार के मार्गदर्शन में पर्यावरण कानूनी साक्षरता और सामुदायिक सुरक्षा पहल” “आज सुरक्षित, कल सुरक्षित”विषय पर विधिक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन मिथिला दुग्ध संघ समस्तीपुर डेयरी में किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आशा सेवा संस्थान समस्तीपुर के सचिव अमित कुमार वर्मा ने कहा कि, इस योजना का उद्देश्य
नागरिक को उन कानूनों से अवगत कराना है जो प्रदूषण अवैध कटान और प्राकृतिक संसाधनों के दोहन के खिलाफ उनकी रक्षा करते हैं। नालसा योजना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कानूनी सेवाएं सुलभ हों। अधिवक्ता संजय कुमार बबलू ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारे लिए आवश्यक है। इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करना चाहिए।मौके पर अधिकार मित्र गौतम कुमार झा….आदि उपस्थित थे।

आगत अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन वसंत कुमार ने किया।वहीं दूसरी ओर बिशनपुर पंचायत भवन पर आपदा प्रबंधन विषय पर विधिक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।जहां पैनल अधिवक्ता राजीव पोद्दार एवं मो अंजार मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *