व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
खानपुर प्रखंड स्तरीय किसान गोष्ठी कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Doorbeen News Desk: खानपुर प्रखंड स्तरीय किसान गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसका शुभारंभ संयुक्त रूप से बीस सूत्री अध्यक्ष सह सासंद प्रतिनिधि रामनारायण सिंह,प्रखंड किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष संजीव चौधरी, जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह,बीजेपी मंडल अध्यक्ष अजय कुशवाहा के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संजीव कुमार चौधरी के द्वारा की गई जबकि संचालन सुशील कुशवाहा एटीएम के द्वारा किया गया।
कृषि वैज्ञानिक केवीके बिरौली से आए हुए सुमित कुमार के द्वारा किसानों को जलवायु अनुकूल खेती के बारे में,जैविक खेती, कीटनाशक, बीज उपचार,रब्बी मौसम में सभी फसलों के बारे में विस्तृत चर्चा की गई ।
कार्यक्रम में बीस सूत्री अध्यक्ष के द्वारा व्यवसायिक रूप से खेती करने पर ज़ोर दिया गया ।

जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह के द्वारा बीज वितरण उर्वरक वितरण में पारदर्शिता के बारे में बतलाया गया। वही बीजेपी मंडल अध्यक्ष के द्वारा कृषि विभाग के सभी कर्मी पंचायतों में उपस्थित रह कर योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में प्रखंड किसान सलाहकार समिति के सभी सदस्यगण जनप्रतिनिधिगण अन्न दाता किसान भाइयों ने भाग लिया।


मौके पर तकनीकी प्रबंधक सह सचिव सूरज साहनी,कृषि समन्वयक अजय मिश्रा सभी किसान सलाहकार कन्हैया चौधरी, ललित सहनी, निरंजन कुमार, उमेश मांझी, रामबाबू राम,
एटीएम शशि भूषण कुमार सुशील कुशवाहा
सहित पंकज कुमार रॉय, श्रवण कुमार सिंह, रामश्रेष्ठ सिंह, ब्रह्मदेव रॉय, सुनील महतो, पांचू राम, अजय यादव, रौशन कुमार सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।




