व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
बढ़ती ठंड को देखते हुए बस्ती में किया गया गर्म वस्त्र का वितरण
Doorbeen News Desk: बढ़ती ठंड को देखते हुए, मालगोदाम चौक स्थित द उम्मीद पाठशाला स्लम बस्ती में आज द उम्मीद गर्ल्स विंग द्वारा Winter Clothes Distribution Drive आयोजित किया गया।
इस अभियान के तहत बच्चों, बुजुर्गों तथा वहाँ रहने वाले सभी जरूरतमंद परिवारों को गर्म कपड़े वितरित किए गए।


द उम्मीद गर्ल्स विंग प्रेसिडेंट हेमा ने सभी मेंबर और डोनर्स को दिल से धन्यवाद दिया,
जिन्होंने Cloth Collect और Cloth Donate में अपना सहयोग देकर इस नेक पहल को सफल बनाया। विगत 4 वर्षों से द उम्मीद हर साल Winter Clothes Distribution Drive के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों एवं परिवारों के बीच गर्म कपड़े वितरित करती आ रही है।


यह सिर्फ वितरण नहीं, बल्कि उन परिवारों के प्रति हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है, जो हमारे समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। मौके पर प्रियांशु, द गर्ल्स विंग मेंबर पूजा, ब्यूटी जी सहित द उम्मीद के अन्य सदस्य मौजूद रहे और पूरे समर्पण के साथ वितरण कार्य को संपन्न कराया।






