समस्तीपुर में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

समस्तीपुर में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन

Doorbeen News Desk: बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार गतिविधियों का आयोजन समाहरणालय प्रांगण, समस्तीपुर में किया गया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा, उप विकास आयुक्त शैलजा पांडेय, तथा नज़ारत उपसमाहर्ता सह नोडल पदाधिकारी मीडिया कोषांग रजनीश कुमार राय उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे मतदान को एक लोकतांत्रिक उत्सव के रूप में मनाएं और इसे जीवन के विविध रंगों, कला और संस्कृति से जोड़कर मतदान करने लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए आह्वान किया।

इस अवसर पर मेहंदी, रंगोली, पेंटिंग सहित विभिन्न रचनात्मक थीम आधारित गतिविधियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया।
“पहले मतदान, फिर जलपान” तथा “आपका वोट, आपका भविष्य” जैसे प्रेरणादायी नारों से उपस्थित लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित किया गया।

इन रचनात्मक कार्यक्रमों का उद्देश्य मतदाता सहभागिता बढ़ाना और लोकतंत्र के महापर्व में सभी को सक्रिय रूप से शामिल करना रहा।