समस्तीपुर में नामांकन आज से होगा, जिसकी सभी तैयारी कर ली गई है

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

समस्तीपुर में नामांकन आज से होगा, जिसकी सभी तैयारी कर ली गई है

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर में नामांकन आज से होगा, जिसकी सभी तैयारी कर ली गई है। समस्तीपुर डीआरडीए में समस्तीपुर विधानसभा का नामांकन होगा। कल्याणपुर एवं वारिसनगर विधानसभा का नामांकन अनुमंडल कार्यालय समस्तीपुर में होगा।

सरायरंजन का नामांकन पंचायत समिति भवन सराय रंजन में होगा। मोरवा व मोहिउद्दीन नगर विस का नामांकन पटोरी अनुमंडल कार्यालय में होगा। विभूतिपुर और उजियारपुर का नामांकन दलसिंहसराय अनुमंडल में होगा। रोसरा एवं हसनपुर का नामांकन रोसरा अनुमंडल कार्यालय में होगा।

जिसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। 11 से 3 बजे तक नामांकन किया जाएगा। नामांकन में अधिकतम 5 आदमी ही भाग लेंगे। नामांकन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी काफी चुस्त दूरस्त कर ली गई है। परिसर में पुलिस अधिकारी भी तैनात रहेंगे। इसमें किसी तरह की गड़बड़ी से निपटने के लिए इन्हें रखा गया है।