व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
एसपी की मानवता की मिशाल कायम, घायल ट्राफिक जवान को देखने पहुँचे अस्पताल
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर :शहर के मगरदही घाट चौराहे पर गुरुवार की शाम वाहन जांच के दौरान एक बाइक सवार युवक ने एक होमगार्ड जवान को ठोकर मार दिया। घायल होमगार्ड जवान को आनन-फानन में इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, बाइक को ट्रैफिक पुलिस के द्वारा जब्त कर थाने ले जाया गया।


घायल होमगार्ड जवान की पहचान सरायरंजन के सुशील प्रसाद सिंह के रूप में हुई है। इस घटना में होमगार्ड जवान का दाहिना पैर टूट गया है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही एसपी अरविंद प्रताप सिंह के द्वारा घायल होमगार्ड जवान से मुलाकात की गई और सभी आवश्यक मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन देते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया।


वहीं, ट्रैफिक डीएसपी ने भी घायल होमगार्ड से भेंट की। ट्रैफिक पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। वहीं, ट्रैफिक एसएचओ सुनील कांत ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस के द्वारा लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जाता है और तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्ती के साथ कार्रवाई की जाएगी।






